शर्मनाक: शादी का झांसा देकर लड़की के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता हुई गर्भवती

punjabkesari.in Wednesday, Mar 03, 2021 - 04:42 PM (IST)

मुल्लांपुर दाखा (कालिया): पंजाब में बढ़ते क्राइम ग्राफ के कारण लूटपाट, दुष्कर्म के मामलों का आना लगातार जारी है। ताजा मामला लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा से सामने आया है।
 
थाना दाखा अधीन पड़ते एक गांव की पीड़िता के बयानों पर थाना दाखा पुलिस ने धन्नवंत सिंह पुत्र शिंगारा सिंह निवासी रत्तोवाल खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्त्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उससे शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे गर्भवती कर उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी और फिर जान से मारने की धमकी भी दी। थाना दाखा के प्रमुख इंस्पैक्टर प्रेम सिंह भंगू इस मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News