युवती ने फिनायल निगल कर की आत्महत्या की कोशिश, 16 अगस्त को होनी थी शादी

punjabkesari.in Thursday, Aug 12, 2021 - 05:59 PM (IST)

जालंधर (माही/सुनील): थाना मकसूदां के अधीन पड़ते बुलंदपुर में स्थित पंजाबी बाग में एक लड़की की तरफ से फिनायल पीकर आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। इस घटना की सूचना थाना मकसूदां की पुलिस को आसपास के लोगों ने दी। 

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में लड़की ने लड़के विशन निवासी हरगोविंद नगर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके उक्त लड़के के साथ प्रेम संबंध थे। लेकिन वह शादी करने के लिए नहीं मान रहा। लेकिन मनाने के बाद परिवारों की आपसी सहमति से शादी की तारीख 16 अगस्त रखी गई थी। आज लड़के वाले उसके घर आए जहां पर आगे की बातचीत चल रही थी। उनके जाने के बाद वहां पर प्रताप नामक लड़का अपने साथी सहित आया और लड़की को गंदी शब्दावली बोलने लगा। लड़की ने बताया कि उसको बहुत समझाया गया लेकिन वह उसे गलत ठहरा रहा था जिस कारण उसने कमरे में जाकर फिनायल निगल ली। फिलहाल लड़की की हालत ठीक है। इस मामले की सूचना मिलते ही ए.एस.आई सतपाल सिंह समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच चुके है और जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News