बंदी सिंहों को रिहा करने का मामला, सुखबीर बादल ने केंद्र सरकार से की अपील
punjabkesari.in Saturday, Nov 12, 2022 - 10:04 AM (IST)

चंडीगढ़ (अश्वनी): शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज केंद्र सरकार से अपील की है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा करके सुप्रीम कोर्ट की स्पष्ट मिसाल के बाद सजा पूरी होने के बाद भी जेलों में बंद उन सभी बंदी सिंहों को रिहा किया जाना चाहिए।
सुखबीर बादल ने कहा कि यह बेहद दुखदाई बात है कि बंदी सिंहों की रिहाई को रोक दिया गया है क्योंकि गृह मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट को प्रतिकूल रिपोर्ट दी। बादल ने कहा कि सिखों की भावनाएं पहले से ही आहत हैं और बंदी सिंहों की रिहाई में और देरी से अल्पसंख्यक समुदाय में गलत संदेश जाएगा। गृह मंत्रालय ने भी राज्यों को पत्र लिखकर उन्हें इस फैसले के बारे सूचित कर प्रतिबद्धता का पालन किया था, हालांकि इस फैसले को 3 साल बाद भी लागू नहीं किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here