रे/प पीड़िता को आरोपी का फर्जी अकाउंट बनाना पड़ा भारी, पढ़ें पूरा मामला

punjabkesari.in Monday, Dec 29, 2025 - 01:08 PM (IST)

लुधियाना (गीतांजलि) : लुधियाना में एक महिला, जिसने पहले बलात्कार की शिकायत दर्ज करवाई थी, अब साइबर कानून के तहत मामले में फंस गई है। महिला ने जेल में बंद आरोपी के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने के लिए उसका फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और उस पर आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट कीं। पुलिस और कानूनी अधिकारियों ने इसे सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की उल्लंघना माना और महिला के खिलाफ FIR दर्ज कर ली।

जांच के अनुसार, 3 जुलाई को हरमनप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका फर्जी अकाउंट बनाया गया है, जिसमें उसकी फोटो और टिप्पणियां पोस्ट की जा रही थीं। हरमनप्रीत इस समय बलात्कार के मामले में लुधियाना सेंट्रल जेल में बंद है। साइबर सेल ने मोबाइल नंबर की मदद से अकाउंट चलाने वाले व्यक्ति का पता लगाया। महिला ने स्वीकार किया कि उसने आरोपी के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने के लिए अकाउंट बनाया था और बाद में सभी पोस्ट हटा दीं। जांच और कानूनी राय के बाद, पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66C के तहत मामला दर्ज किया और महिला को कानूनी प्रक्रिया में शामिल किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News