बेरहमी से नौजवान का कत्ल, पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस पर लगाए आरोप

punjabkesari.in Tuesday, May 03, 2022 - 02:24 PM (IST)

अमृतसर (गुरिन्दर सागर): पंजाब में दिन-ब-दिन लॉ एंड आर्डर की स्थिति लगातार ही खराब होती हुई नजर आ रही है। ताजा मामला है अमृतसर के नवें गांव के रहने वाले धर्मजीत सिंह का कुछ व्यक्तियों की तरफ से तेजधार हथियारों के साथ कत्ल कर दिया गया और परिवार ने अपने बच्चो के कत्ल का कारण पुलिस आधिकारियों को बताया है। पारिवारिक सदस्यों ने दोष लगाया है कि जब पुलिस आधिकारियों को सूचित किया गया तो वह समय पर यहां नहीं पहुंच सके जिस करके सुखदेव और उसके साथियों की तरफ से उनके बच्चे का कत्ल किया गया। 

पुरानी रंजिश के चलते अमृतसर के नवें गांव में एक नौजवान जिसका नाम धर्मजीत सिंह बताया जा रहा है उसका बेरहमी के साथ कत्ल किया गया है। कत्ल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी जांच कर रही है। धर्मजीत सिंह के पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि वह लगातार ही पुलिस को सूचना देते रहे हैं कि ये लोग उनके बच्चे का कत्ल कर सकते हैं लेकिन पुलिस के अधिकारी पुरुषोत्तम की तरफ से उनके घर आकर बयान नहीं किए गए जिसको लेकर उसका कत्ल हुआ है। वहीं धर्मजीत सिंह के परिवारक मैंबर दविन्दर सिंह का कहना है कि इसकी पुरानी रंजिश चलती आ रही था जिसको लेकर इसका कत्ल किया गया और इस मामले में रिपोर्ट अभी चल रही थी परन्तु उन्होंने कहा कि उन्हें इन्साफ दिलाया जाए और सुखदेव सिंह योवन और शम्मी नामक नौजवान जो इस कत्ल में शामिल हैं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। 

वहीं दूसरी तरफ पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी तरफ से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर आगे की कार्यवाही शुरू करने की बात कही गई है। पुलिस का कहना है कि इनकी पुरानी रंजिश होने कारण इसका कत्ल किया गया है। कुछ दोषियों को गिरफ्तार कर लिया है और जो बाकी दोषी हैं उनको भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि ये दोनों परिवार आपस में मिलते थे लेकिन इनका केस कोर्ट में चल रहा था। कोर्ट में से ये जमानत अर्जी पर आए हुए थे। वहीं पुलिस ने विश्वास जताया कि वह सख्त से सख्त कार्यवाही करेंगे और जल्द ही बाकी अरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेंगे ।

जिक्रयोग्य है जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में बनी है तब से करीब 50 दिन का समय हो चुका है लेकिन 70 से अधिक के कत्ल पंजाब में हो चुके हैं जिसको लेकर लगातार ही विरोधी पक्ष की पार्टियां आम आदमी पार्टी पर भी निशाने साध रही हैं लेकिन पंजाब में लॉ एंड आर्डर की स्थिति बद से बदतर होती हुई नजर आ रही है क्योंकि कुछ दिन पहले एक कबड्डी खिलाड़ी का कत्ल भी गोलियां मार कर किया गया था और उसके बाद एक बारहवीं क्लास में पढ़ने वाले नौजवान का भी गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया था लेकिन पंजाब में बनी आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में बड़े-बड़े काम करने के दावे कर रही है परंतु लॉ एंड आर्डर को लोग छींके पर टांग कर कत्ल की वारदातों को अंजाम दिए जा रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News