NRI के घर में चोरों ने किया हाथ साफ, बाथरूम की टूटियां तक उखाड़ ले गए

punjabkesari.in Friday, Nov 11, 2022 - 02:15 PM (IST)

मोगा: जीरा रोड कोटईसे खां पर स्थित धर्म कंडा के नजदीक एन.आर.आई. सुखजीत सिंह के घर से अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपए मूल्य का सामान चोरी करके ले जाने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर थाना कोटईसे खां के सहायक थानेदार जगमोहन सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे तथा जांच के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ करके निरीखण किया इस संबंध में मनजीत सिंह निवासी गांव महिल के बयानों पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

सहायक थानेदार जगमोहन सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने कहा कि उसका भाई सुखजीत सिंह आस्ट्रेलिया रहता है। वह उसके घर की देखभाल करता है। गत 9-10 अक्तूबर की रात को अज्ञात चोर उनके घर दाखिल हुए तथा ताला तोड़कर 2 एल.ई.डी., 1 एल.डी. के अलावा 2 गैस वाले चूल्हे, घर के बाथरूमों में लगी टूटियां तथा अन्य घरेलू सामान चोरी करके ले गए। इन सब सामान की कीमत 3 लाख के करीब बनती है। उन्होंने कहा कि वह अपने तौर पर चोरी का सुराग लगाने का प्रयत्न कर रहे थे लेकिन कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया। सहायक थानेदार जगमोहन सिंह ने बताया कि वह आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को खंगाल रहे हैं। उम्मीद है कि चोरों का जल्द सुराग मिल जाने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News

Recommended News