शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Wednesday, Nov 15, 2023 - 03:43 PM (IST)

जालंधरः जालंधर के गांव कादीआंवाली रोड स्थित हैमिल्टन फ्लैट के पास से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। जालंधर कमिश्नरेट के थाना सदर जमशेर की जालंधर हाइट्स पुलिस को इलाके के लोगों ने सूचना दी कि मिल्टन फ्लैट के पास किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मृतक कोई अज्ञात है जिसकी पहचान नहीं हो पाई है, इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत फैल गई है। 

चौकी के प्रमुख सुखदेव सिंह उप्पल ने बताया कि काफी छानबीन के बाद भी अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को पहचान के लिए अगले 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। उसके बाद कानूनी कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News