"जुगाड़" लगाकर पंजाब से 12,710 KM दूर सप्लाई करने लगे थे नशा! तरीका जान रह जाएंगे हक्का-बक्का

punjabkesari.in Monday, Nov 17, 2025 - 02:30 PM (IST)

लुधियाना(सेठी): डायरैक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटैलीजैंस, जोनल यूनिट लुधियाना ने एक अहम कार्रवाई करते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर की जा रही ड्रग तस्करी का पर्दाफाश किया है। विभागीय अधिकारियों से प्राप्त सूचना के आधार पर डी.आर.आई अधिकारियों ने लुधियाना के ढंडारी कलां स्थित डी.एच.एल. एक्सप्रैस पर एक पार्सल को रोका जो फिरोजपुर से बुक किया गया था और कैलिफोर्निया, अमरीका (12,710 KM दूर) भेजा जाना था।

पार्सल की गहन जांच के दौरान अधिकारियों को एक रजाई में छुपाए गए 4 पैकेट मिले। इन पैकेटों को कार्बन पेपर में लपेटकर पारदर्शी टेप से सील किया गया था। जांच में पुष्टि हुई कि पैकेटों में अफीम भरी हुई थी।

तस्करों ने घरेलू उपयोग की वस्तुओं और खाद्य सामग्री के बहाने इस गैरकानूनी नशीले पदार्थ को विदेश भेजने की कोशिश की थी। बरामद अफीम का कुल वजन 735 ग्राम है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10.3 लाख बताई जा रही है। डी.आर.आई. ने एन.डी.पी.एस. अधिनियम, 1985 के तहत नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News