निजी स्कूल में घुसा चोर, तसल्ली के साथ दिया वारदात को अंजाम
punjabkesari.in Sunday, Feb 15, 2026 - 03:47 PM (IST)
गुरदासपुर (चावला): गुरदासपुर के थाना बहरामपुर में एक प्राइवेट स्कूल में रात को चोर घुस गया और ताले तोड़कर अंदर पड़ा एक गैस चूल्हा, एक इन्वेंटर की दो बैटरी और 22,000 रुपये कैश चुरा ले गया। इस बारे में जानकारी देते हुए स्कूल के चेयरमैन रोहित मेंगी ने बताया कि चोर ने रात 11 बजे स्कूल के ताले तोड़े और ऑफिस में रखी दो बैटरी, एक गैस चूल्हा और 22,000 रुपये कैश चुरा लिए।
चोर ने ऑफिस समेत सभी कमरों के ताले तोड़े और ऑफिस के अंदर रखे कैश और दूसरा सामान चुरा लिया। मेंगी ने बताया कि चोर काफी देर तक स्कूल में घूमता रहा और हर कमरे की तलाशी ली। उन्होंने बताया कि चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

