पुलिस ने कसा शिकंजा, गांजा सप्लाई करने के आरोप में दंपति सहित तीन गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 02, 2024 - 06:32 PM (IST)

लुधियाना (बेरी): बाहरी इलाकों से गांजा लाकर शहर में सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों से एक किलो गांजा और नशे में सप्लाई एक्टिवा बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी सूरज कुमार, उसकी पत्नी संगीता और विक्रम कुमार उर्फ भोला है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर बलविंदर कौर ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नशा तस्करी का कारोबार करते है और एक्टिवा पर सवार होकर गांजा सप्लाई करने के लिए जा रहे है। पुलिस ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी सूरज ने बताया कि उसके खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का केस दर्ज है। वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। जमानत पर बाहर आने के बाद फिर पत्नी को साथ लेकर गांजा बेचने लगा। उसने एक अन्य साथी को भी अपने साथ मिला लिया। फिर तीनों एक्टिवा के जरिए शहर के अलग-अलग जगहों पर गांजे की सप्लाई करते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को अदालत पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News