Punjab : धुंध एवं कोहरे के कारण कई ट्रेनों का बदला समय, जानें New Timing
punjabkesari.in Tuesday, Dec 09, 2025 - 02:15 PM (IST)
फिरोजपुर (मलहोत्रा) : उत्तर भारत में शुरू हो चुके कोहरे के मौसम के मद्देनजर रेल विभाग ने कई रेलगाड़ियों की समयसारिणी में परिवर्तन कर दिया है। समयसारिणी की तबदीली वाली गाड़ियों में छहरर्टा-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रैस, सहारनपुर-मोरादाबाद मैमू, देहरादून-अमृतसर एक्सप्रैस, दरभंगा-जालंधर सिटी अन्तोदया एक्सप्रैस, गौरखपुर-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रैस, कानुपर सैंट्रल-जमूतवी एक्सप्रैस शामिल हैं।
विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार छहरर्टा-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रैस का सहारनपुर से रवाना होने का समय सुबह 5:05 बजे रहेगा जबकि यह गाड़ी अब रूढ़की सुबह 5:52 बजे की बजाय 6:01 बजे पहुंचा करेगी।
सहारनपुर-मोरादाबाद मैमू सहारनपुर से अपने पुराने समय सुबह 4:25 बजे बजाय 20 मिनट एडवांस 4:05 बजे निकला करेगी और इसका अपने गंत्तव्य मोरादाबाद पहुंचने का समय 9:40 होगा।
देहरादून-अमृतसर एक्सप्रैस को लकशन जंकशन से पुराने समय रात 11:00 बजे की बजाय 11:05 बजे चलाया जाएगा जो सहारनपुर अपने पुराने समय मध्यरात्रि 12:10 बजे की बजाय 12:15 पर पहुंचा करेगी।
दरभंगा-जालंधर सिटी अन्तोदया एक्सप्रैस सीतापुर जंकशन से 4:18 बजे की बजाय सायं 4:48 पर चला करेगी और यह गाड़ी सहारनपुर जंकशन से मध्यरात्रि 12:35 बजे की बजाय 12:40 पर चला करेगी।
गौरखपुर-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रैस सीतापुर जंकशन से सायं 4:18 बजे की बजाय 4:58 पर चला करेगी और इसका सहारनपुर जंकशन से चलने का समय मध्यरात्रि 12:35 की बजाय 12:40 बजे होगा।
कानुपर सैंट्रल-जमूतवी एक्सप्रैस का शाहजहांपुर से चलने का समय सायं 6:15 की बजाय 6:25 कर दिया गया है जो मध्यरात्रि 12:35 की बजाय 12:40 बजे सहारनपुर से चला करेगी।
टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रैस बरेली स्टेशन से सायं 7:12 बजे की बजाय 7:22 बजे चला करेगी और सहारनपुर से इस गाड़ी के चलने का समय मध्यरात्रि 12:35 की बजाय 12:40 कर दिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

