फिरोजपुर के लिए आज लगातार तीसरा दिन भी रहा राहत भरा

punjabkesari.in Monday, Jul 12, 2021 - 06:13 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर के लिए आज लगातार तीसरा दिन राहत भरा रहा और आज भी कोरोना से ज़िले में कोई मौत नहीं हुई। यह जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ राजेंद्र राज ने बताया कि जिले में आज केवल 2 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि जबकि 20 संक्रमित ठीक हुए हैं। 

उन्होंने बताया कि इस समय जिले भर में केवल 56 संक्रमित रह गए हैं। इनका इलाज चल रहा है और अब तक इस वायरस से 485 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कुल 14137 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिनमें से 13596  अब तक ठीक हो चुके हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि कि फिरोजपुर में कोरोना का प्रभाव लगभग खत्म  होता जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News