Amritsar में हादसा, ट्रक से टकराई एक्टिवा, 7 वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर मौत

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 11:08 PM (IST)

अमृतसर  (जशन, आर. गिल): मकबूलपुरा चौक पर एक और दर्दनाक सड़क हादसा ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। ट्रक और एक्टिवा स्कूटर की जोरदार टक्कर में मात्र 7 साल की नन्ही मासूम मोनी की मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि इलाके में लोगों के बीच दहशत और गुस्सा फैल गया है।

जानकारी के अनुसार मां अपनी बेटी मोनी को ट्यूशन से घर ला रही थी। दोनों एक्टिवा पर सवार थीं, तभी तेज रफ्तार टरक ने उन पर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा पलट गई और छोटी मोनी को गंभीर चोटें आईं। पुलिस के मुताबिक बच्ची को मौके पर ही बचाया नहीं जा सका और उसने दम तोड़ दिया। मां भी हादसे में घायल हुईं।

पुलिस अधिकारी अमनदीप कौर ने बताया कि हादसा करीब 15 मिनट पहले हुआ, जिसकी सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। मृतका मोनी चीमा साइड इलाके की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में ट्रक चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को मुख्य वजह माना जा रहा है।
 
पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और जैसे ही पूरा विवरण सामने आएगा, कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News