पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की दर्दनाक हादसे में मौ/त

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 01:38 PM (IST)

माहिलपुर/सैला खुर्द (जसवीर, अरोड़ा):  पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार,   माहिलपुर थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर चतविंदर सिंह की गढ़शंकर-होशियारपुर रोड पर गांव डानसीवाल के पास एक कैंटर और मोटरसाइकिल की टक्कर में मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, चतविंदर सिंह सब-इंस्पेक्टर मोटरसाइकिल पर गढ़शंकर से माहिलपुर आ रहे थे। जब वह गांव डानसीवाल पहुंचे तो सामने से आ रहे एक कैंटर से सीधी टक्कर लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। माहिलपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News