लुधियाना में बड़ी नशा तस्करी नाकाम : 1.5 किलो अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Dec 30, 2025 - 08:33 PM (IST)

लुधियाना  : पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे “नशों के खिलाफ जंग” अभियान के तहत लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 किलो 500 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एडीसीपी-2 करनवीर सिंह (PPS) और एसीपी दक्षिणी लुधियाना हरजिंदर सिंह (PPS) ने बताया कि थाना सदर लुधियाना के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर जगदेव सिंह की अगुआई में एएसआई धरमिंदर सिंह, इंचार्ज चौकी बसंत एवेन्यू, ने गश्त के दौरान 28 दिसंबर 2025 को दो संदिग्धों को काबू किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह, पुत्र बलवीर सिंह, निवासी लुधियाना, दलीप कुमार, पुत्र ओम प्रकाश, निवासी गांव मंसौर, थाना मंसौर, जिला मंसौर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। 

तलाशी के दौरान इनके पास से 1 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद की गई। इस संबंध में थाना सदर मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को 29 दिसंबर 2025 को माननीय अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य अहम खुलासे होने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News