Jalandhar के बाजार में प्रधानगी को लेकर भिड़े 2 कारोबारी, जमकर हंगामा

punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 08:32 PM (IST)

जालंधर: शहर के शेखा बाजार में प्रधानगी को लेकर 2 कारोबारी भिड़ंत होने की सूचना है। इस दौरान एक कारोबारी ने बताया कि मशीना वाली गली में एसोसिएशन की मीटिंग चल रही थी। तभी प्रधान सचदेवा अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही थाना 4 की पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई संजीव कुमार ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि बाजार मे लड़ाई झगड़ा हुआ है।

जिसके बाद विवाद बहसबाजी से शुरू होकर हाथापाई तक जा पहुंचा, लेकिन पुलिस के आते ही कारोबारी शांत हो गए। मामले की जानकारी देते हुए कुलभूषण धवन ने बताया कि प्रधानगी का समय खत्म हो गया था। ऐसे में उन्हें नया प्रधान चुना जा रहा था। कुलभूषण ने आरोप लगाए है कि सचदेवा ने साथियों के साथ मिलकर शाम शॉल के मालिक मोंटू पर हाथ उठाया। जिसके बाद मामला गरमा गया। वहीं घटना की सूचना मिलते हुए दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान बाजार मे लगे प्रधानगी के बोर्ड फाड़ दिए गए। जिसके कारण घटना स्थल पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News