जालंधर : पैसों के लेन-देन को लेकर आमने-सामने आए दो पक्ष, गरमाया माहौल
punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 03:48 PM (IST)
जालंधर : जालंधर में पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। मामला बढ़ने पर पीसीआर टीम और थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की गई।
एक पक्ष ने आरोप लगाया कि ‘करतार फ्यूचर वर्ल्ड’ नामक दुकान में काम करने वाले युवक को 2 लाख रुपये किसी अन्य व्यक्ति को देने के लिए दिए गए थे, लेकिन वह रकम वापस नहीं कर रहा था। आरोप है कि युवक ने झूठी ऑनलाइन एंट्री दिखाकर पैसे जमा करने की बात कही, जबकि बाद में उसने स्वीकार किया कि रकम खाते में नहीं डाली गई थी। इसी को लेकर दुकान में विवाद हो गया।
दूसरी ओर महिला पल्लवी ने आरोप लगाए कि उनके पति और युवक को दुकान में जबरन रोककर उनके साथ मारपीट की गई और कपड़े तक फाड़ दिए गए। उन्होंने बताया कि धमकियों से परेशान होकर उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। महिला का कहना है कि उनके पति की आय सीमित है और इतनी बड़ी रकम से जुड़ा आरोप गलत है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को थाने ले जाकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार दोनों ओर से शिकायतें मिली हैं और सीसीटीवी फुटेज तथा लेन-देन से संबंधित कागजात खंगाले जा रहे हैं। सभी आरोपों की जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

