Jalandhar में चोरों से परेशान लोगों ने सड़क पर उतर किया Unique Protest, पढ़ें...

punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 03:49 PM (IST)

जालंधर: शहर में एक एक अनोखा प्रदशन देखने को मिला। दरअसल, शहर के वेस्ट इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं से नाराज स्थानीय निवासियों ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया। भार्गव कैंप क्षेत्र में एक ऑटो चालक के साथ हुई चोरी के बाद लोगों ने सड़क पर उतरकर डांस कर प्रदर्शन किया और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने एक बुजुर्ग सिख ऑटो चालक के वाहन से बैटरियां चुरा लीं और वायरिंग भी काट दी। इस घटना से चालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिससे उसकी आजीविका पर असर पड़ा है। इलाके के लोगों का आरोप है कि जालंधर वेस्ट में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई नाकाफी साबित हो रही है। इसी नाराजगी के चलते लोगों ने पारंपरिक विरोध के बजाय सांकेतिक तरीके से सड़क पर डांस कर अपना गुस्सा जाहिर किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

मौके पर लोगों ने बताया कि, इस घटना के पीछे एक नशेड़ी युवक का हाथ है, जिसके वीडियो भी सामने आया है। लोगों का कहना है कि, भार्गव कैंप नशेड़ियों का सॉफ्ट टारगेट बन गया है।  इलाके में नशा बहुत फैल चुका है और नशेड़ी आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। थाने के चक्कर काटने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती और उनके समय बर्बाद होता है। इसी विरोध में लोगों ने आज डांस करके प्रदर्शन किया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि, पहले उनसे मोबाइल छीना गया तो पुलिस ने कोई मदद नहीं की। अब लोग पुलिस के पास जाने से भी कतरा रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News