जालंधर में बड़ी वारदात: पूर्व फौजी की पत्नी के हाथ-पैर बांध बेरहमी से किया कत्ल

punjabkesari.in Monday, Sep 27, 2021 - 01:05 PM (IST)

जालंधरः गत देर रात अज्ञात व्यक्ति ने एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। हत्या इतनी दर्दनाक थी कि वहां खड़े लोग दंग रह गए। देखने में लग रहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने महिला के पहले हाथ बांधे फिर गला दबा कर हत्या को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही थाना 1 की पुलिस मौके पर पहुंची और सारी घटना की जानकारी हासिल की।

बताया जा रहा है कि पुलिस हत्या को संदिग्ध बता रही है। उन्होंने देखा कि घर के ट्रंक खुले पड़े मिले हैं। महिला की चेन गले में ही पहनी हुई थी। संत विहार निवासियों ने बताया कि पहले भी उसके घर में चोरी की कोशिश की जा चुकी है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला संत विहार की रहने वाली है। वह पूर्व फौजी की पत्नी थी। उसके पति की मौत के बाद वह मिल रही से पैंशन से गुजारा कर रही थी। पिछले 7 वर्षों से वह अकेली ही रह रही थी। पुलिस ने इस मामले को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Her


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News