Varinder Ghuman मौत मामला: SIT रिपोर्ट पर परिवार का बड़ा दावा, अब कानूनी लड़ाई की तैयारी

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 10:46 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब के इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की कुछ माह पहले इलाज के दौरान हुई मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। इस केस की जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम (SIT) की रिपोर्ट सामने आने के बाद परिवार ने बड़ा दावा किया है कि रिपोर्ट में मौत का कारण डॉक्टरों की लापरवाही बताया गया है।
 
घुम्मन के पिता ने कहा कि उनके बेटे का इलाज एक नामी निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां ऑपरेशन के दौरान उचित देखभाल नहीं की गई। उनका आरोप है कि डॉक्टरों की कथित लापरवाही के कारण उनके बेटे की जान गई, उन्होंने यह भी आशंका जताई कि वरिंदर घुम्मन ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया था, जिसके बाद घटनाक्रम संदिग्ध हो गया। हालांकि, इस संबंध में उन्होंने स्पष्ट सबूत सार्वजनिक नहीं किए, लेकिन मामले की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई।
 
घुम्मन के पिता ने कहा कि वह अब अदालत का रुख करेंगे। परिवार ने पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से अपील की है कि SIT रिपोर्ट के आधार पर जल्द कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यदि लापरवाही सिद्ध होती है तो संबंधित अस्पताल के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News