परिवार सहित श्री दरबार साहिब पहुंची पहलवान Vinesh Phogat, कहा- सपना हुआ सच

punjabkesari.in Friday, Aug 30, 2024 - 05:37 PM (IST)

पंजाब डेस्क : ओलंपियन विनेश फोगाट आज श्री दरबार साहिब नतमस्तक होने पहुंची। इस दौरान उन्होंने गुरुओं का आर्शीवाद प्राप्त किया और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने उन्हें सम्मानित भी किया। वहीं श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की तरफ से विनेश फोगाट को श्री दरबार साहिब का मॉडल देकर सम्मानित किया गया है। 

PunjabKesari

इस मौके पर ओलंपियन विनेश फोगाट ने कहा कि उनका सपना था कि वह अमृतसर श्री दरबार साहिब माथा टेकने जाएं, जोकि आज पूरा हो गया है। जैसे परमात्मा ने उ्हनें सही रास्ते दिखाएं हैं आगे भी दिखाते रहेंगे। इस दौरान विनेश फोगाट के साथ उनके पति सोमवीर सेठी व अन्य परिवारिक सदस्य मौजूद थे। बता दें कि पेरिस ओलिपिंक-2024 के बाद विनेश फोगाट का पंजाब में पहला दौरा है। पेरिस ओलिंपिक में उन्हें 100 ग्राम वेट ज्यादा होने पर अयोग्य घोषित कर दिया गया था। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News