Pong Dam में पानी खतरे के निशान से ऊपर, लोगों से की जा रही खास अपील

punjabkesari.in Saturday, Aug 26, 2023 - 08:16 AM (IST)

पंजाब डेस्क: पौंग डैम झील में पानी खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। बी.बी.एम.बी. प्रशासन ने डैम में पानी की स्थिति को कंट्रोल में रखने के लिए पानी छोडऩे की प्रक्रिया को स्थिति के अनुसार जारी रखा हुआ है। वहीं प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि वे नदी नालों के पास ना जाएं।

शुक्रवार को पौंग डैम से स्पिलवे द्वारा 52,423 तथा पावर हाऊस द्वारा 17,124 (कुल 69,547) क्यूसिक पानी शाह नहर बैराज में छोड़ा गया। सायं 7 बजे पौंग डैम झील में पानी की आमद 62,015 क्यूसिक नोट की गई और पौंग डैम झील का लैवल 1392.07 फुट नोट किया गया जो खतरे के निशान से 2.07 फुट अधिक है। शाह नहर बैराज से 57,847 क्यूसिक पानी ब्यास दरिया में छोड़ा जा रहा है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News