Crime : हेरोइन, पिस्टल, जिंदा रौंद व ड्रग मनी सहित एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 05:44 PM (IST)

बटाला/किला लाल सिंह (बेरी, भगत): थाना किला लाल सिंह की पुलिस ने 28 ग्राम हैरोइन, 2 पिस्टल, 15 जिंदा रौंद, कार और ड्रग मनी सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया।

इस संबंधी जानकारी देते हुए डी.एस.पी फतेहगढ़ चूडिय़ां ललित कुमार और एस.एच.ओ प्रभजोत सिंह ने बताया कि एस.एस.पी बटाला डा. महताब सिंह के दिशा निर्देशों के तहत पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी श्रृंखला के तहत ए.एस.आई मंगल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित एक मुकद्दमे में नामजद व्यक्ति परमबीर सिंह निवासी चंदूमंझ को गिरफ्तार करने हेतु गांव चंदूमंझ पहुंचे तो उसके घर के बाहर एक कार खड़ी थी जिसमें परमबीर सिंह औश्र एक अन्य व्यक्ति बैठा हुआ था।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति से एक पिस्टल, 5 जिंदा रौंद, 28 ग्राम हैरोइन और 6500 रुपए ड्रग मनी बरामद की है जबकि कार की तलाशी लेने पर कार में से एक पिस्टल 30 बोर, मैगजीन, 10 जिंदा राऊंद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सुंदर सिंह निवासी चंदूमंझ के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके तथा फरार हुए व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कर दिया है। 

उन्होंने कहा कि फरार हुए व्यक्त को भी पुलिस द्वारा जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परमबीर सिंह के विरुद्ध 12 और सुंदर सिंह के विरुद्ध 4 मुकद्दमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इस अवसर पर उनके साथ ए.एस.आई मंगल सिंह, ए.एस.आई इकबाल सिंह, ए.एस.आई गुरविन्द्र सिंह, ए.एस.आई गुरमीत सिंह, ए.एस.आई कुलदीप कौर आदि उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News