Weather Alert : पंजाब सहित कई राज्यों में तेज तूफान व बारिश की चेतावनी

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 07:38 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और धूल भरी आंधी आने की आशंका है।

मौसम विभाग ने आज के लिए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब 30 जिलों में धूल भरी आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग 30 जिलों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। 

वहीं दूसरी तरफ गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में गर्मी का प्रकोप तेज होने वाला है। यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने का अनुमान है और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम का यह दोहरा असर पूरे उत्तर और मध्य भारत में देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस हफ्ते राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भी तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News