ऐतिहासिक ठंडी रात के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 03:29 PM (IST)

चंडीगढ़ (पाल): शहर में 8 अप्रैल की 50 सालों की ऐतिहासिक ठंडी रात के बाद अब मौसम का नया रंग दिखना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में सुबह और शाम अभी भी ठंडक बनी हुई है पर दिन के तापमान लगातार वृद्धी का सिलसिला शुरू हो गया है। अगले पांच दिनों में ट्राईसिटी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री कम है। यही वजह है कि सुबह और देर रात तक हल्की ठंड महसूस हो रही है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में बारिश नहीं हुई।

अगले 5 दिनों का अनुमान 

अब मौसम विभाग के अगले 5 दिनों के अनुमान पर नजर डालें तो 11 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जबकि 12 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आसमान साफ रहेगा। वहीं तापमान रोज बढ़ेगा। विभाग के मुताबिक 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 31 डिग्री, 12 अप्रैल को 32 डिग्री, 13 अप्रैल को 33 डिग्री, 14 अप्रैल को 35 डिग्री और 15 अप्रैल को 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। हफ्ते भर तक दोपहर की धूप तेज हो जाएगी और लोगों को फिर से अप्रैल वाली गर्मी महसूस होने लगेगी।

चंडीगढ़ में एक हफ़्ते तक मौसम सूखा 

मौसम विभाग ने 10 से 16 अप्रैल तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम सूखा रहने का अनुमान जारी किया है। किसी भी दिन बारिश, आंधी या तेज हवाएं चलने की कोई संभावना नहीं है। राहत की बात यह है कि विभाग ने पूरे हफ्ते कोई चेतावनी जारी नहीं की है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर अब पूरी तरह कमजोर हो गया है। इस वजह से आसमान साफ ​​रहेगा और दिन का तापमान रोजाना 1 से 2 डिग्री बढ़ेगा। फिलहाल लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप दोनों के लिए तैयार रहना होगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News