पति के शक ने उजाड़ा हंसता-खेलत परिवार, दी रूह कंपा देने वाली मौत
punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2023 - 09:27 AM (IST)

अमृतसर (जशन, गुरिंदर सागर): थाना सुल्तानविंड के अंतर्गत आते इलाके भाई मंझ सिंह रोड पर एक पति ने शक करने के चलते अपनी पत्नी गुरजीत (31) का बेरहमी से कत्ल कर दिया। फिलहाल आरोपी पति हरपाल सिंह फरार है। ए.एस.आई. अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतका का नाम गुरजीत कौर है।
यह दम्पति भाई मंढ सिंह रोड स्थित काने वाले टोए का निवासी है। मृतका के पिता जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि गुरजीत का पति उसके विदेश जाने का विरोध कर रहा था और इसके चलते तैश में आकर हरपाल सिंह ने गुरजीत का बेरहमी से कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपी हरपाल सिंह पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।