चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने का काम शुरू, किए जाएंगे ये बदलाव

punjabkesari.in Wednesday, Dec 28, 2022 - 12:52 PM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन यादव): रेल लैंड डिवलप्मेंट अथॉरिटी (आर.एल. डी.ए.) ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने को लेकर काम शुरू कर दिया है। पहले फेज के तहत रेलवे स्टेशन पर बने हुए कुछ ऑफिस और जन सुविधाओं को शिफ्ट किया जाएगा। इसे लेकर अंबाला मंडल के अधिकारियों की तरफ से रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया जा चुका है। रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की जिम्मेदारी आहलूवालिया कॉन्ट्रैक्टइंडिया लिमिटेड को दी गई है, जो मिट्टी के नमूने चैक कर चुकी है। प्लेटफार्म नंबर 1 पर फर्स्ट क्लास और सैकंड क्लास वेटिंग रूम (लेडिज) को तोड़ा जाएगा। इस संबंध में रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर अभी दो वेटिंग हॉल बचे रहेंगे। इसके साथ ही दूसरे रूम में वेटिंग हॉल शिफ्ट करने को लेकर विचार चल रहा है। उम्मीद है कि दोनो रूम तोड़ने से पहले नए वेटिंग हॉल की व्यवस्था कर दी जाएगी।

3 रिटायरिंग रूम में से 1 को गिराया जाएगा
रेलवे की तरफ से यात्रियों को बेहतरीन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 3 ए.सी. रिटायरिंग रूम बनाए गए थे, जिनमें से 1 को तोड़ा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि रेलवे के दो ए.सी. रिटायरिंग रूम बच जाएंगे। ऐसे में यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी। इसके साथ ही अधिकारियों का कहना है कि स्नैक बार को भी तोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट करने पर विचार चल रहा है।

मुख्य टिकट निरीक्षक रूम और एग्जीक्यूटिव लाऊंज भी होगा शिफ्ट
इसके साथ ही प्लेटफार्म नंबर 1 पर बने मुख्य टिकट निरीक्षण रूम और वी.आई.पी. एक्जीक्यूटिव लाऊज को भी तोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। मुख्य टिकट निरीक्षक के रूम को भी दूसरी तरफ शिफ्ट किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है किजिन ऑफिस की जरूरत होगी उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News