Jalandhar के लड़के की विदेश में मौ+त, परिवार में मचा कोहराम

punjabkesari.in Saturday, Oct 05, 2024 - 01:39 PM (IST)

जालंधर (सोनू): जालंधर के युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत होने की खबर सामने आ रही है। मृतक की पहचान   उत्कर्ष मुंजाल निवासी पारस स्टेट बस्ती पीर दाद के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार उत्कर्ष  2 साल पहले 2022 में स्टडी वीजा पर अमेरिका गया था।  29 सितंबर शाम 6:30 बजे फ्लाईओवर पर कार पलटने से उसकी मौत हो गई। उसका दूसरा भाई कनाडा में रहता है, जिसने वहां पहुंचकर अमेरिका में उसका अंतिम संस्कार किया। 

माता-पिता भारत से अमेरिका नहीं जा सके तो उन्होंने वीडियो कॉल पर ही बेटे को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। जब बेटे को मुखाग्नी दी गई तो माता-पिता जोर-जोर से रोने लग पड़े। परिवार के सदस्यों ने बताया कि 6 अक्टूबर को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आदर्श नगर में रस्म उठाला रखा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही जालंधर में रहने वाले मुंजाल के परिवार व रिश्तेदारों में शोक की लहर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News