Ludhiana : संदिग्ध हालत में मिला युवक का श''व, इलाके में फैली सनसनी
punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 11:54 AM (IST)
लुधियाना (राज): थाना डिवीजन नंबर 5 के अंतर्गत आती चौकी कोचर मार्केट के इलाके जवाहर नगर कैंप में उस समय सनसनी फैल गई, जब ननकाना कॉम्प्लेक्स के पास एक अज्ञात युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद हुई। राहगीरों ने जब युवक को बेसुध हालत में जमीन पर पड़ा देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों का दबी जुबान में कहना है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई लगती है, क्योंकि जिस हालत में शव मिला है, वह नशे की दलदल की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है और मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का मुआयना किया।
हैरानी की बात यह है कि मृतक के पास से ऐसी कोई चीज बरामद नहीं हुई जिससे उसकी पहचान की जा सके। पुलिस ने फिलहाल शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और 72 घंटों के लिए शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के इलाकों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच की जा रही है ताकि युवक के परिजनों तक पहुंचा जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

