शहर में फिर कटी महिलाओं की चोटियां, मची खलबली

punjabkesari.in Tuesday, Sep 12, 2017 - 09:25 AM (IST)

पठानकोट/ बमियाल (शारदा, अरुण): सोमवार को दोपहर तक जिले में महिलाओं की चोटी कटने का आंकड़ा आधा दर्जन की संख्या को छूने से खलबली मची हुई है। गांव मनवाल निचले में पिंकी पत्नी सुरेन्द्र कुमार को चोटी के बाल काटने की घटना के बाद अद्र्धमूॢछत अवस्था में उपचार हेतु सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। महिला ने बताया कि दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब अचानक ही उसे घर में अद्र्ध बेहोशी सी छाने लगी तथा देखते ही देखते उसकी चोटी के बाल कटकर नीचे गिर गए व वह भी बेसुध हो गई। गांव मस्त में भी एक महिला के बाल कट गए। स

पना चौधरी ने बताया कि वह खेतों में शौच के लिए गई थी, जब वह घर वापस आकर हाथ-मुंह धोने लगी तो उसकी चोटी अचानक कट गई जिससे वह दहशत में आ गई। इंदिरा कालोनी स्थित 8 नंबर गली के बिल्कुल समक्ष स्थित छोटी गली में दोपहर एक बजे के करीब 25 वर्षीय विवाहिता की चोटी कट गई।रवि कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी गीता दोपहर छत पर गई थी। जब वह वापस नीचे आ रही थी तो सीढिय़ों में बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके पश्चात जब उसको उठाकर अस्पताल ले जाने लगे तो देखा कि उसकी कटी चोटी नीचे पड़ी हुई थी।

उन्होंने बताया कि चोटी कटने से उनकी पत्नी इतनी सहमी हुई है कि लगभग 2 घंटे उपचार होने के बावजूद अभी तक उसको होश नहीं आया है।पीड़िता रोमी देवी पत्नी सोहन लाल ने बताया कि आज सुबह वह घर पर रसोई में खाना बना रही थी, कि अचानक उसके बाल कट कर नीचे गिर गए। इसी बीच उसके शरीर पर छोटे-छोटे जख्म भी हो गए। महिला को घर वालों ने नजदीकी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया है। गांव चक्की हरियाल में प्रीति कुमारी बच्चों के साथ खेल रही थी। वह घर के अंदर रसोई में जाकर अपना सिर पकड़ कर बैठ गई। इसके कुछ देर बाद ही वह वह बेहोश होकर नीचे गिर गई। जब प्रीति को फर्श से उठाया गया तो उसकी चोटी कटी हुई तथा बाल नीचे गिरे हुए थे। प्रीति को सी.एच.सी. अस्पताल बधानी में ले जाया गया।

सी.एच.सी. अस्पताल के डॉक्टर सचिन गुलेरिया ने बताया कि युवती को नाजुक हालत में लाया गया था। उसका ब्लड प्रैशर इतना गिर चुका था कि अगर थोड़ी देर और हो जाती तो उसकी जान भी जा सकती थी। युवती का इलाज चल रहा है तथा उसकी हालत स्थिर है। घटना के करीब 3 घंटे बाद होश आने पर प्रीति ने बताया कि उसको ऐसा लगा कि जैसे किसी बिना बाल वाले व्यक्ति ने उसे अपने दोनों हाथों से कस कर पकड़ लिया है और वह उसे अपनी ओर खींच रहा है। इसके बाद वह बेहोश हो गई तथा उसके बाद उसे कुछ पता नहीं चला कि क्या हुआ? इस संबंध में मामून पुलिस के एस.एच.ओ कुलदीप शर्मा से बात करने पर उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर कटे हुए बालों को कब्जे में ले लिया है। घटना की आगे जांच की जा रही है। 

घरोटा कस्बे के अधीन आते गांव पवारा में भी एक महिला की चोटी कटने की सूचना मिली है। महिला को अचेत अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कमला देवी पत्नी अमरनाथ ने बताया कि वह धार्मिक डेरे से परिवार के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर वापस घर लौटी थी। रात्रि करीब साढ़े 7 बजे जब वह चारपाई पर बैठी हुई थी तो एकाएक उसकी आंखों के सामने अंधेरा व बेहोशी छाने लगी।

इसी दौरान उसे लगा कि कोई पीछे से उसके बालों को पकड़कर बुरी तरह से खींच रहा है। थोड़ी देर बाद वह मूॢछत होकर नीचे गिर गई। जब परिवार के सदस्यों ने उसे उठाया तो उसकी चोटी के बालों का गुच्छा कटकर नीचे गिरा हुआ था।विधानसभा हलका भोआ के अधीन पड़ते गांव भोआ में भी एक महिला की चोटी कट गई। इस संबंधी प्रवीण कौर पत्नी अर्जुन सिंह अपने मायके गांव भोआ में आई हुई थी तथा रात्रि लगभग 11 बजे अचानक पीड़िता का सिर भारी हो गया। उसने जब पारिवारिक सदस्यों को जानकारी दी तो उन्होंने देखा की उसकी चोटी कटी हुई थी। इसके बाद वह बेहोश हो गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News