जालंधर: गैस सिलैंडर फटने से घटा हादसा, 6 लोग झुलसे
punjabkesari.in Thursday, Jan 23, 2020 - 01:53 PM (IST)

जालंधर(सोनू): जालंधर के कादियां गांव में एक घर में गैस सिलैंडर फटने से एक ही परिवार के छह सदस्य झुलस गए। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जिस घर में उक्त हादसा घटा है, उसी घर में कल घर के प्रमुख की मौत हुई थी। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल प्रीति ने बताया कि बीते दिन उसके पिता की मौत हुई थी और आज अफसोस करने के लिए दो महिलाएं उनके घर आईं थी और जैसे ही चाय बनाने के लिए गैस जलाया तो एकदम आग भड़क गई और सभी लोग झुलस गए।
गांववासी करनवीर ने बताया कि जैसे ही आग लगी तो पूरे मोहल्ले में खबर फैल गई और झुलसे हुए लोगों को उन्होंने अपनी गाडिय़ों में डाल कर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं डॉक्टर परमिन्दर सिंह ने बताया कि उनके पास 6 लोग झुलसे हुए आए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। सभी लोग खतरे से बाहर हैं।