Jalandhar के Hotel में मची अफरा-तफरी, मंजर देख उड़े लोगों के होश

punjabkesari.in Friday, Sep 29, 2023 - 03:07 PM (IST)

जालंधर (सुनील): थाना मकसूदां के अधीन आते गांव कानपुर के समीप एक होटल में फंदा लगा कर आत्महत्या करने की सूचना मिली है। 

जानकारी देते होटल  में काम करने वाला करिंदे ने बताया की  26 सितंबर को राजकुमार नामक व्यक्ति ने आकर होटल वालेती में रूम लिया था। आज करीब 12 बजे जब उसने रूम का दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने दरवाजा खोला तो पंखे के साथ राजकुमार झूल रहा था। 

जब उन्होंने मालिक को बताया तो उन्होंने थाना मकसूदा की पुलिस को सूचित किया और मौके पर एस.एच.ओ. सिकंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया तथा सुसाइड करने का कारण ढूंढा जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News