67 बोतल अवैध शराब सहित व्यक्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Nov 21, 2019 - 03:55 PM (IST)

जालंधर(महेश): पुलिस ने 67 बोतल अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान दकोहा के बाबा बुड्ढा सिंह नगर के गुरी अरोड़ा के ताैर पर हुई है।

थाना रामामंडी के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर सुलखान सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में अवैध शराब स्टोर कर उसकी तस्करी कर रहा है। इसके बाद उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान उसके घर से शराब की 67 बोतल अलग-अलग मार्का की बरामद की गईं। 12 बोतल शराब फॉर सेल इन अरुणाचल प्रदेश ओनली थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Related News