लोकसभा चुनाव: लुधियाना में होम वोटिंग शुरू, बुजुर्ग महिलाओं ने डाली वोट

punjabkesari.in Monday, May 27, 2024 - 12:14 PM (IST)

लुधियाना (स्याल): लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व चुनाव के चलते 100 वर्ष एक बुजुर्ग महिला ने अपनी वोट डालने के मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आयोग ने 100 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के घरों में जाकर वोट डलवाने की अनुमति दी है जिसके अंतर्गत  उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के चुहडपुर, हैब्बोवाल में रहने वाली 100 वर्षीय वृद्ध महिला मायावती के घर पीसीएस अधिकारी डॉ अंकुर महेंद्रु के नेतृत्व में टीम पहुंची और वृद्ध महिला ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

PunjabKesari

इसी तरह डी.ई.ओ.-कम-डी.सी. साक्षी साहनी ने आज दुगरी (लुधियाना) के फेज 2 क्षेत्र में 107 वर्षीय बुजुर्ग करतार कौर दोसांझ से व्यक्तिगत तौर से मुलाकात की। करतार कौर द्वारा होम वोटिंग के माध्यम से वोट डालने के बाद आज डीईओ ने उन्हें शॉल और सर्टिफिकेट पत्र देकर सम्मानित किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News