इलाके में मिला व्यक्ति का संदिग्ध हालातों में शव, फैली सनसनी

punjabkesari.in Monday, May 20, 2024 - 07:20 PM (IST)

श्री आनंदपुर साहिब- आए दिन सनसनी खेज खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर आनंदपुर साहिब से आई है। स्थानीय पुलिस ने आज गुरुद्वारा तख्त श्री केशगढ़ साहिब की पार्किंग से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। 

जानकारी के अनुसार थाने के मुख्य मुंशी सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि मृतक व्यक्ति की उम्र करीब 45 से 50 साल है, उसने लाइनदार नीली शर्ट और ग्रे पायजामा पहना हुआ है। मृत व्यक्ति का रंग गेहुँआ है और उसके दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में वी.एन भी लिखा हुआ है। 

उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्ति के शव के पहचान के लिए भाई जैताजी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा जांच जारी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News