Crime News : शराब पीने से रोकने पर 2 निहंग सिंहों का युवक पर जानलेवा हमला, हंगामा

punjabkesari.in Monday, Feb 06, 2023 - 07:00 PM (IST)

जालंधर : शहर में उस समय बड़ा हंगामा हो गया, जब दो निहंग सिंहों को लोगों ने अहाते में सरेआम शराब पीते रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि लोगों ने जब इन दोनों सिंहों को शराब पीने से रोकने की कोशिश की गई तो इन दोनों निहंगों ने गुस्से में आकर एक युवक पर गंडासे से जानलेवा हमला कर दिया, जिस कारण युवक घायल हो गया है। इतना ही नहीं जो कोई इन्हें रोकने की कोशिश करता तो ये उस पर हमले के लिए उतारू हो जाते। वहीं हंगामे की खबर मिलते ही सिख समाज के कुछ लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले बारे जांच-पड़ताल की। काबू किए गए एक निहंग का नाम जरनैल सिंह बताया जा रहा है, जिसने युवक पर गंडासे से हमला किया है। वहीं बाद में दोनों निहंग लोगों से माफी मांगते नजर आए।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News