CIA स्टाफ के हाथ लगी बड़ी सफलता, भारतीय तस्कर सहित 25 करोड़ की हैरोइन बरामद

punjabkesari.in Saturday, Jan 09, 2021 - 03:23 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने इंस्पैक्टर परमिंदर सिंह इंचार्ज सी.आई.ए और ए.एस.आई. अंग्रेज सिंह के नेतृत्व में पकड़े गए एक तस्कर की निशानदेही पर फिरोजपुर भारत पाक बॉर्डर के पिलर नंबर एक सौ 191/7 के नजदीक 5 किलो हैरोइन ,एक पिस्टल 30 बोर ,2 मैगजीन, 18 जिंदा कारतूस और 1100 रुपए की पाकिस्तानी करंसी बरामद की है। पकड़ी गई हैरोइन कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 करोड़ रुपए बताई जा रही है ।

उक्त जानकारी देते हुए एस.एस.पी. फिरोजपुर सरदार भूपिंदर सिंह ने बताया कि बलवीर सिंह एस.पी. इन्वेस्टिगेशन व रविंदर पाल सिंह डी.एस.पी. के दिशा निर्देश अनुसार सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर के इंचार्ज इंस्पैक्टर परमिंदर सिंह और ए.एस.आई. अंग्रेज सिंह के नेतृत्व में 5 जनवरी 2021 को गुप्त सूचना के आधार पर तस्कर दलबीर सिंह उर्फ दल्लू पुत्र हरबंस सिंह वासी गट्टी मतड को 250 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा पकड़े गए तस्कर को अदालत में पेश कर उसका पुलिस रिमांड  लिया गया था  और पुलिस रिमांड के दौरान तस्कर दलबीर सिंह उर्फ दल्लू ने माना कि उसके पाकिस्तानी तस्करों के साथ गूढ़े संबंध है और उसने पाकिस्तानी तस्करों से हैरोइन की खेप व हथियार मंगवा कर और छिपाकर कर फिरोजपुर भारत पाक बॉर्डर के पिलर नंबर 191/ 7 के नजदीक छिपा कर रखे हुए हैं ।

उन्होंने बताया कि  परमिंदर सिंह इंचार्ज सी.आई.ए व ए.एस.आई. अंग्रेज सिंह के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ फिरोजपुर की टीम ने बीएसएफ की 136 बटालियन को साथ लिया साथ लेकर फिरोजपुर भारत पाक बॉर्डर की चौकी हुसैनीवाला बैरियर के एरिया में जब जॉइंट स्पैशल सर्च ऑपरेशन चलाया तो वहां पर पुलिस को यह  हैरोइन की खेप व हथियार मिले।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News