आज फिर गुरदासपुर जेल से 3 महिलाओं सहित 42 कैदी छोड़े गए

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2020 - 07:03 PM (IST)

गुरदासपुर(विनोद)- पुलिस महानिदेशक (जेल) वी.के. सिन्हा ने आज केन्द्रीय जेल गुरदासपुर का यहां दौरा किया। वहीं पर आज तीन महिलाओं सहित 42 कैदियों को पंजाब तथा हरियाना हाईकोर्ट व पंजाब सरकार द्वारा कोरोना वायरस संबंधी जेलों में कैदियों की संख्या कम करने के कारण छोड़ा गया।
            
डीएसपी जेल गुरदासपुर श्यामल ज्योति ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पुलिस महानिदेशक जेल वी.के. सिन्हा ने गुरदासपुर जेल का दौरा किया तथा जेल में कैदियों की संख्या संबंधी जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ जेल में कैदियों को दिए जाने भोजन सहित जेल में सफाई आदि की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। सिन्हा ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा है कि कोरोना वायरस के चलते कैदियों की सुरक्षा को सुनिश्चत बनाया जाए तथा मामूली जुर्म वाले कैदियों को पैरोल तथा जमानत पर छोडऩे की कारवाई जल्दी से जल्दी पूरी की जाए।

आज फिर छोड़ 42 कैदी 
श्यामल ज्योति ने बताया कि आज अदालतों से जरूरी कार्रवाई पूरी की गुरदासपुर जेल से तीन महिलाओं सहित 42 कैदियों को छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि आज रिहा किए गए कैदियों में 17 कैदी तथा 25 हवालाती शामिल है। इस तरह से तीन दिन में पंजाब तथा हरियाना हाईकोर्ट की गाईड लाईन अनुसार कुल 150 कैदियों को रिहा किया गया है। उन्होंने कहा कि सम्भावना है कि गुरदासपुर जेल से जो कैदी या हवालाती इस रिहा होने वाली कैटागिरी में आते है वह कल तक अदालती कार्रवाई पूरी कर सभी छोड़ दिए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News