ननिहाल आए मासूम के साथ दर्दनाक घटना, मची चीख-पुकार
punjabkesari.in Wednesday, Feb 01, 2023 - 03:15 PM (IST)

शेरपुर/महल कलां (सिंगला) : हलका महल कलां के ग्राम पंडोरी में एक बच्चे की छत से गिरने से मौत का दुखदायी समाचार मिला है। इस दौरान घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक बच्चे की पहचान गुरनूर सिंह हैरी (5) पुत्र परगट सिंह निवासी गांव पंडोरी के तौर पर हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए करीबी रिश्तेदार समाजसेवी डॉ. हरबंस सिंह गुरम ने बताया कि गुरनूर अपने ननिहाल गांव संघेरा आया था।
इसी दौरान छत पर खेलता-खेलता वह अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में ननिहाल परिवार ने पहले उसे सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती कराया। बाद में हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसने दम तोड़ दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here