रूस-यूक्रेन युद्ध में Jalandhar के युवक की मौ+त, पार्थिव शरीर पहुंचा भारत
punjabkesari.in Saturday, Jan 03, 2026 - 03:21 PM (IST)
जालंधर(सोनू): रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत के एक और युवक की जान चली गई। जालंधर जिले के गोराया निवासी 30 वर्षीय मनदीप कुमार की रूस में मौत हो गई है। मनदीप पिछले काफी समय से रूस में था, जहां वह ट्रैवल एजेंटों के झांसे में आ गया और उसे कथित तौर पर जबरन रूसी सेना में भर्ती कर लिया गया।
मनदीप के लापता होने के बाद उसका भाई जगदीप उसे ढूंढने के लिए रूस गया था। इस मामले को लेकर जगदीप ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार के समक्ष भी गुहार लगाई थी। कई महीनों तक मनदीप का कोई पता नहीं चल पाया, लेकिन अब रूसी सेना में उसकी मौत की पुष्टि हुई है। मनदीप का पार्थिव शरीर दोपहर करीब एक बजे रूस से भारत पहुंचा। परिवार के सदस्य इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शव लेने पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मनदीप कई महीनों से लापता था और अब उसका शव वापस लाया गया है। परिवार पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए जालंधर ले जाने की तैयारी कर रहा है। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।

