Punjab: आम आदमी पार्टी के एक और नेता ने दिया इस्तीफा, पढ़ें...
punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2026 - 03:52 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब में विधानसभा चुनावों में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं दलबदली का सिलसिला भी लगातार जारी है। इसी बीच एक खबर सामने आई है कि आम आदमी पार्टी के एक नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, होशियारपुर से कुलजीत सिंह बजवाड़ा ने पार्टी से छोड़ दी है।
कुलजीत सिंह बजवाड़ा ने घरेलू जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए पार्टी छोड़ने की पुष्टि की है। वहीं अभी ये साफ नहीं हुआ है कि, वहीं इस्तीफा देने के बाद व किसी दूसरी पार्टी में जाएंगे या फिर राजनीति से दूरी बनाएंगे। उनके इस्तीफे को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। कुलजीत बजवाड़ा के इस्तीफा देने के बाद जिले में नई चर्चा छिड़ गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

