जाखड़ से मिलने के बाद अब बलबीर सिद्धू के घर पहुंचे नवजोत, कई बड़े नेता भी मौजूद

punjabkesari.in Saturday, Jul 17, 2021 - 12:40 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब की सियासत में आज बड़ा धमाका हो रहा है। यहां पंजाब कांग्रेस से खफा चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब के मंत्रियों के साथ बैठकें करते नजर आ रहे है। मिली जानकारी के अनुसार बड़ी खबर सामने आ रही है कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ से मिलने के बाद अब बलबीर सिंह सिद्धू से मिलने पहुंचे है।

इसमें ख़ास बात ये है कि इस दौरान कुलबीर सिंह जीरा, राजा वड़िंग के साथ-साथ सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद थे। सिद्धू ने बलबीर सिंह सिद्धू के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और मुलाक़ात कर कई अहम मुद्दों पर बात की।फिलहाल अब ये पंजाब कांग्रेस का घमासान किस दिशा की और जाता है ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा। फिलहाल इस पर बैठकों का दौर जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News