Big News : अकाली नेता गिरफ्तार, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई

punjabkesari.in Wednesday, Sep 10, 2025 - 03:53 PM (IST)

फाजिल्का/जलालाबाद (सुखविंदर थिंद) : अकाली नेता नरदेव सिंह बॉबी मान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी चंडीगढ़ से हुई है। नरदेव सिंह बॉबी मान की गिरफ्तारी की पुष्टि फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम ने बॉबी मान को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, बॉबी मान को बी.डी.पी.ओ. कार्यालय के बाहर 2024 के दौरान हुई झड़प के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

nardev singh boby mann

इस झड़प के दौरान गोली चलने के भी आरोप लगे थे, जिसके चलते जलालाबाद पुलिस ने अकाली नेता वरदेव सिंह नोनी मान और शिरोमणि अकाली दल बादल की ओर से फिरोजपुर से लोकसभा चुनाव लड़ चुके नरदेव सिंह बॉबी मान, हरपिंदर सिंह मान और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ सिटी जलालाबाद थाने में मामला दर्ज किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News