Punjab: खेल-खेल में बुझ गया घर का चिराग! पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से मासूम की मौ/त
punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 01:41 PM (IST)
अमृतसर: जिले में एक मासूम बच्चे की खेल-खेल में जान चली गई। अमृतसर के छेहरटा के शिंगार एवेन्यू इलाके में देर रात एक बहुत ही बुरी घटना हुई। दरअसल, 3 साल का बच्चा अपने पिता की लोडेड पिस्टल से खेल रहा था, जिससे अचानक गोली चल गई और गोली लगने से बच्चे की मौत हो गई। जबकि बच्चे के पास बैठी उसकी दादी को भी गोली लग गई, जिसमें वह भी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक बच्चे की पहचान अंश के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे के पिता साजन इस्लामाबाद इलाके में कबाड़ का काम करता हैं। शनिवार सुबह वह बच्चों की PTM के लिए स्कूल गए थे और अपनी लाइसेंसी पिस्टल भी साथ ले गए थे। स्कूल से लौटने के बाद साजन ने कपड़े बदलते समय लोडेड पिस्टल बिस्तर पर रख दी। इसी बीच मासूम बच्चे ने खेलते-खेलते पिस्टल उठा ली और अचानक ट्रिगर दब गया। गोली सीधे अंश को लग गई। सूचना मिलने पर छेहरटा पुलिस स्टेशन इंचार्ज बलविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में लापरवाही की वजह से हादसा हुआ, फिलहाल मामले में सेक्शन 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

