गुस्से में आए लोगों ने हाईवे किया जाम, जानें क्या है मामला

punjabkesari.in Friday, Nov 18, 2022 - 12:28 PM (IST)

 नकोदर (सोनू): ए.जी.आई. फ्लैटों और 66 फुटी रोड पर रहने वाले लोगों में कूड़े के डम्प को लेकर माहौल गरमा गया है और लोग सड़कों पर उतर आए हैं। गुस्से में आए लोगों नकोदर हाईवे जाम कर दिया है।  लोगों ने कहा कि वह पिछले 5 दिनों से नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं वह रिप्रेजेंटेशन असिस्टेटें को दे आए हैं। डी.सी., एन.जी.टी., प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, सी.एम.ओ. को लिख चुके हैं परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई है जिसके चलते उन्हें मजबूर होकर धरना देना पड़ा

PunjabKesari

ये लोग डंपिग लॉ को फॉलो नहीं कर रहे हैं।  कूड़ा फैंकने वालों के न तो कोई प्रूवल है, न ही गाड़ियों के पास प्रूवल है। यहां सॉलिड वेस्ट का डंप बनाना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि यहां पर कूड़ा डंप नहीं बनने दिया जाएगा, वह इसके लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे। उन्होंने मांग की है कि सेहत को देखते हुए कूड़ा डंप उठाया जाए। जब  यहां से कूड़ा उठाया जाएगा तभी वह धरना उठाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर इस डंप को नहीं हटाया नहीं गया तो उन्हें मजबूर होकर सड़कों पर पक्का धरना लगाना होगा। 

PunjabKesari

आपको बता दें कि 66 फुटी रोड पर स्थित बने नगर निगम के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर नगर निगम की ओर से वहां सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाया जा रहा था जिसको लेकर आसपास की कॉलोनियों के लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से मिलकर कई बार इसे हटाने की मांग की लेकिन जब कोई नई सलूशन निकला। तो मजबूरन निवासियों को धरना लगाना पड़ा।

जानकारी देते हुए करमप्रीत सिंह ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों को हम पिछले कई दिनों से यही कह रहे थे कि यहां पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट है इसमें सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट ना शुरू किया जाए। लेकिन बावजूद इसके यहां पर रोजाना सॉलि़ड वेस्ट कूड़ा फेंका जा रहा था। जिसको लेकर आज नगर निगम के खिलाफ धरना लगाया गया है। धरने को देखते हुए निगम की एक महिला अधिकारी मौके पर पहुंची और जे.सी.बी. लगाकर कूड़े को हटाया जा रहा है। इलाका निवासियों की यही मांग है कि यहां पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कूड़ा प्लांट न लगाया जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News