Punjab Police के 17 अधिकारी व कर्मचारी होंगे Police Medal से सम्मानित, List जारी

punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2023 - 09:07 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस की उत्कृष्ट सेवाओं को मान्यता देते हुए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पंजाब पुलिस के उन अधिकारियों/कर्मियों के नामों की घोषणा की है जिन्हें वीरता के लिए पुलिस मेडल (पी.एम.जी.), विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल (पी.पी.एम.डी.एस.) और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल (पी.एम.एम.एस.) से सम्मानित किया जाएगा। सब-इंस्पेक्टर हरजीत सिंह और वरिष्ठ कांस्टेबल सतनाम सिंह को बहादुरी के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। जबकि एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (ए.डी.जी.पी.) काउंटर इंटेलिजेंस अमित प्रसाद को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा।   

इसी प्रकार उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस मेडल से सम्मानित किए जाने वाले 14 अधिकारियों/कर्मचारियों में ए.आई.जी.सी.आई.डी. ज़ोनल अमृतसर कुलजीत सिंह, इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह, इंस्पेक्टर रविंदर कुमार, इंस्पेक्टर विजय कुमार, इंस्पेक्टर राजवंत सिंह, इंस्पेक्टर कैलाश चंद और इंस्पेक्टर परमजीत सिंह, एस.आई. महेंद्र पाल, एस.आई. राम सिंह, एस.आई. मक्खन सिंह, ए.एस.आई. दर्शन कुमार, ए.एस.आई. वरिंदर सिंह, ए.एस.आई. जगदीप सिंह और ए.एस.आई. अनिल कुमार शामिल हैं।   

पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव ने इन अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवाओं को मान्यता देने और पूरे पंजाब पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की मान्यता पुलिस बल को अधिक समर्पण और परिश्रम के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है जोकि कई सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने वाले सीमावर्ती राज्य में बहुत आवश्यक है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Paras Sanotra

Related News