संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान, पंजाब में इस दिन किया जाएगा रेलों का चक्का जाम
punjabkesari.in Thursday, Apr 13, 2023 - 06:25 PM (IST)

पंजाब डेस्क: संयुक्त किसान मोर्चा केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रही है। संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब में 18 अप्रैल को रेलों का चक्का जाम करने का ऐलान किया है। दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक किसानों द्वारा रेलें रोकी जाएंगी।
बता दें कि वेल्यू कट को लेकर किसानों द्वारा यह मोर्चा लगाया जा रहा है। किसानों ने केंद्र के खिलाफ योग्य मुआवजा नहीं दिए जाने के इल्जाम लगाए हैं। किसानों ने कहा कि उन्हें प्रति एकड़ के हिसाब से उन्हें मुआवजा दिया जाए। अगर फसल 100 प्रतिशत खराब है तो 50 हजार रुपए, अगर 50 प्रतिशत खराब है तो 25 हजार रुपए मुआवजा दिया जाए। संयुक्त किसान मोर्चा ने यह भी ऐलान किया है अगर आम जनता 18 अप्रैल को परेशान नहीं होना चाहती तो वह उस दिन सफर न करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here