अरविंद केजरीवाल ने CM चन्नी पर निशाना साधते हुए किए कई बड़े दावे

punjabkesari.in Tuesday, Nov 23, 2021 - 03:29 PM (IST)

चंडीगढ़: अगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल पंजाब में दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने अपने 'पंजाब मिशन' को लेकर इंटरव्यू दिया। अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान कहा कि पंजाब के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार और सम्मान दिया है। जितना भरोसा पंजाब के लोगों ने दिया उतना किसी नें नहीं दिया। पंजाब के लोग बेईमान, घोटाले वाली सरकारों से थक चुकी है। उन्हें एक ईमानदार सरकार चाहिए। चुनाव उम्मीद पर लड़ा जाता है। आज अगर पंजाब के लोगों को लगता है जैसा विकास दिल्ली में हुआ है वैसा पंजाब में चाहिए वो हम करके भी दिखाएंगे। पंजाब में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोई पार्टी चुनावों जीतने से पहले अपना मुख्यमंत्री चेहरा नहीं देती। अभी तक किसी भी पार्टी ने अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित नहीं किया। हम चुनाव प्रचार क्लोज होते ही ये ऐलान कर देंगे। हमारा मुख्यमंत्री चेहरा पंजाब से होगा और सिख होगा। 

यह भी पढ़ें : 'आप' के सी.एम. फेस को लेकर बोले अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया कि कांग्रेस के 25 विधायक और 2-3 सांसद उनके संपर्क में थे। उन्होंने कहा अगर यह दलबदल की बात है, तो हमारे 2 विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। लेकिन मेरा दावा है कि अगर हम चाहें तो 25 विधायक शाम तक आप को झाडू लगा सकते हैं लेकिन हम कचरा नहीं इकट्ठा करेंगे। हम दूसरी पार्टी से आने वाले नेताओं पर सर्वे करके ही उन्हें पार्टी में शामिल करते है। किसी पार्टी के नेता को जबरदस्ती अपनी पार्टी में नहीं बुलाते। 

यह भी पढ़ें : सुखबीर बादल का बड़ा रोड शो, वर्करों ने किया स्वागत

केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए बड़ा हमला किया था। उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू लोगों के मुद्दों को उठाने में लगे हैं, जिसके चलते कांग्रेस सरकार उन्हें दबाने की कोशिश कर रही है। पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह उनके पीछे थे और अब चन्नी उनके पीछे। केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी के एक तरफ रेत माफिया हैं तो दूसरी तरफ केबल माफिया। सी.एम. चन्नी ने कहा था कि उन्होंने रेत माफिया को खत्म कर दिया है और इसी तरह मुफ्त बिजली की घोषणा की है लेकिन हैरानी की बात यह है कि अभी तक न तो रेत माफिया खत्म हुआ है और न ही किसी का बिजली बिल जीरो आया है, ऐसा सिर्फ केजरीवाल ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि चन्नी की नीयत काम करने की नहीं है। 

यह भी पढ़ें : 'मिशन पंजाब' दौरान दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने किए बड़े ऐलान

केजरीवाल ने कहा कि 'आप' की सरकार आने पर पंजाब की गरीब-अमीर हर वर्ग की महिला के जो वादें किए उन्हें पूरा करेंगे। पैसा कहां से आएगा यह आप लोग मुझ पर छोड़ दो। यह मेरी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा हमारी सरकार को खजाना भरना भी आता है और देना भी आता है। हमारी सरकार 5 साल में पंजाब का पूरा कर्जा उतार कर दिखाएगी। 'आप' की सी.एम. 49 दिनों में सभी कार्य करके दिखाएगा। फ्री बिजली का मतबल यह नहीं कि पावर कट होगा। बिजली पूरे 24 घंटे मिलेगी। 

यह भी पढ़ें : चन्नी-सिद्धू एक ही गाड़ी से पहुंचे दिल्ली दरबार

केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश में एम.एस.पी. की गारंटी मिल सकती है। एम.एस.पी. देना कोई नुकसान नहीं। एमएसपी. से रिवायती खेती में किसान आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि जो फसल जहां सबसे अच्छी होगी किसान उसे ही उगाएगा। पंजाब में धान और गेहूं की फसल ज्यादा होती है। उन्होंने कहा कि फसलों पर सरकार पैसा खर्च नहीं करती वह इनवैस्ट करती है। अगर सरकार को किसानों को पैसा देती है फसल लेती भी है। उन्होंने कहा हमारी पार्टी की तरफ से इस पर अभी काम चल रहा है। दिल्ली में हमने आपको सभी कार्य अच्छे करके दिखा दी है। स्कूल, बिजली, अस्पताल, सड़के आदि अब पंजाब की बारी है। पंजाब में इंडस्टरी, खेती, लैंडलोर्ड इन सबको हम अच्छा करके दिखाएंगे। यह सब दिल्ली में नहीं कर सके पंजाब में हमें मौके मिला है हम अच्छा कार्य करेंगे। 
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News