​​​​​​​''आप'' से इस्तीफा देने के बाद इस पार्टी में शामिल हुए मास्टर बलदेव सिंह

punjabkesari.in Friday, Dec 10, 2021 - 07:17 PM (IST)

चंडीगढ़/मानसा: आम आदमी पार्टी में से इस्तीफा देने के बाद जैतो से पूर्व विधायक मास्टर बलदेव सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने यह ऐलान आज मानसा में मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी का नेतृत्व में किया। बता दें जैतो विधानसभा सीट से 'आप' के पूर्व विधायक मास्टर बलदेव सिंह ने गत दिन पार्टी पद और प्राथमिक मैंबरशिप से इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़ेंः राज्य में केजरीवाल द्वारा किए गए ऐलानों पर नवजोत सिद्धू ने उठाए सवाल 

पार्टी प्रधान भगवंत मान और राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल को भेजे अपने इस्तीफे में मास्टर बलदेव सिंह ने निजी कारणों का हवाला देते कहा कि पार्टी के पद और प्राथमिक मैंबरशिप से इस्तीफे को स्वीकार किया जाए। ध्यान दें कि मास्टर बलदेव सिंह ने पहले ही विद्रोही रवैया दिखाया था जब वह आम आदमी पार्टी के विद्रोही विधायकों के गुट में सुखपाल सिंह खैहरा के साथ जा मिले थे। मास्टर बलदेव सिंह की तरफ से आम आदमी पार्टी की तरफ से विधायक होने के बावजूद सुखपाल सिंह खैहरा की पार्टी की टिकट पर फरीदकोट लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और हार गए थे। इसके बाद उनके खिलाफ पंजाब विधानसभा में उनको अयोग्य करार देने संबंधी शिकायत पहुंची थी और उसी पर कई महीनो की सुनवाई के बाद आखिर पंजाब विधानसभा स्पीकर की तरफ से 26 अक्तूबर उन्हें अपात्र घोषित कर दिया गया और जैतो विधानसभा सीट को खाली घोषित कर दिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News