पंजाब के इस पूर्व मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, जानें क्या है मामला

punjabkesari.in Thursday, Dec 01, 2022 - 08:56 AM (IST)

लुधियाना (राज): बहुचर्चित अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन घोटाले में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। ई.डी. द्वारा विजीलैंस से उक्त मामले संबंधी जो रिकॉर्ड मांगा गया था, विजीलैंस ने वह ई.डी. को भेज दिया है ताकि वह अपने तौर पर इसकी जांच कर सके। ई.डी. को भेजे गए रिकॉर्ड में केस की एफ.आई.आर., इससे संबंधित दस्तावेज, आरोपियों की प्रॉपर्टियों की सारी जानकारी एवं अन्य दस्तावेज शामिल हैं।  इसको लेकर ई.डी. की टीम जल्द लुधियाना आकर इसकी जांच शुरू कर सकती है। यह भी बताया जा रहा है कि आशु के नजदीकियों पर भी ई.डी. की नजर है।  

PunjabKesari
दरअसल, कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ विजीलैंस ने अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन घोटाले में केस दर्ज किया है जिसके बाद आशु और अन्य आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया गया था, उसके बाद ई.डी. ने विजीलैंस को पत्र लिख कर इस केस संबंधी सारी जानकारी और दस्तावेज मांगे थे। अब कोर्ट में चार्जशीट दायर करने के बाद विजीलैंस ने सारा रिकॉर्ड ई.डी. को सांझा कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक ई.डी. के अधिकारियों ने पूर्व मंत्री आशु की जायदाद संबंधी दस्तावेज हासिल कर लिए हैं, वहीं इस मामले में पहले से गिरफ्तार ठेकेदार तेलू राम, कृष्ण लाला धोतीवाला, अनिल जैन की जायदाद का ब्यौरा भी ले लिया है। 

दिसम्बर में सिंगला, मीनू और इंदी हो सकते हैं भगौड़े करार
विजीलैंस टीम द्वारा कुछ समय पहले ही आर.के. सिंगला, मीनू मल्होत्रा और इंद्रजीत सिंह इंदी को भगौड़े करार देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। अब यह प्रक्रिया खत्म होने को है। 3 दिसम्बर को कोर्ट में तारीख है, जिसमें आर.के. सिंगला भगौड़ा करार दिया जा सकता है। इसके अलावा मीनू पंकज मल्होत्रा और इंद्रजीत इंदी की भी 25 दिसम्बर को तारीख है। उसके बाद वे दोनों भी भगौड़े करार हो सकते हैं। 

विजीलैंस ने सप्लीमैंटरी चालान अदालत में किया पेश 
अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टैंडर घोटाले में बुधवार को विजीलैंस ने अदालत में एक सप्लीमैंटरी चालान पेश कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और पाॢलयामैंटरी की विशेष प्रमुख सचिव रवनीत कौर के आदेश के बाद अदालत में मामला चलाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। एस.एस.पी. विजीलैंस रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि विजीलैंस ने सप्लीमैंटरी चालान अजीत अत्री की अदालत में पेश किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News